शर्मा ने कहा कि दुत्व धर्म संवाद में अकबर एवं जोधा बाई के प्रसंग के वर्णन का उद्देश्य मुगलों की चालाकी और फूट-नीति का उल्लेख करना था। महाराणा प्रताप, वीर शिवाजी और पृथ्वीराज चौहान से प्रेरणा पाकर हिंदुत्व के लिए लड़ने वाला रामेश्वर शर्मा कभी राजपूत समाज पर उंगली उठा ही नहीं सकता, लेकिन फिर भी मेरे किसी शब्द से मेरे किसी भी राजपूत हिंदू भाई को किंचित मात्र भी ठेस पहुंची हो तो आपका भाई रामेश्वर शर्मा 100 बार आपके सामने झुकने को तैयार है और आपसे इसके लिए क्षमा चाहता है।
हिंदुत्व का रक्षक बताने वाले खुद उनका अपमान कर रहेः कांग्रेस
वहीं शर्मा के माफी मांगने के बाद कांग्रेस ने भाजपा विधायक पर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि रामेश्वर शर्मा खुद को हिंदुत्व का रक्षक बताते हैं। दूसरी तरफ खुद उनका अपमान कर रहे हैं। भाजपा नेता का मानसिक संतुलन बिगड़ा गया है। इसलिए वो इस तरह के बेतुके बयान दे रहे हैं।
जानिए… विधायक ने क्या कहा
रविवार को सागर के रविन्द्र भवन में ‘हिंदुत्व धर्म संवाद’ कार्यक्रम में रामेश्वर शर्मा ने कहा था- जोधाबाई से रिश्ता किसने किया। उनके बीच कोई प्रेम नहीं था। वो दोनों साथ में कॉलेज में नहीं पढ़े थे। कहीं कॉफी हाउस में मिले थे क्या। जब लोग सत्ता के लोभी हो जाएं और सत्ता को चाहने के लिए बेटी को दांव पर लगा दें। ऐसे लुटेरों से भी सावधान रहो। जो तुम्हारे हैं, लेकिन धर्म को धोखा दे सकते हैं। विधायक के इस विवादित टिप्पणी का वीडियो सामने आया था।
0 टिप्पणियाँ