Music

BRACKING

Loading...

दिग्विजय सिंह की बढ़ी मुश्किलें, छात्र दर्ज कराएंगे--FIR

 


सरस्तवी शिशु मंदिर पर दिए विवादित बयान के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही है। राष्ट्रीय बाल आयोग ने मामले को संज्ञान में लेकर डीजीपी विवेक जौहरी को कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा है। अब सरस्वती शिशु मंदिर के पूर्व छात्र दिग्विजय सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने पहुंचेंगे।

सरस्वती शिशु मंदिर के पूर्व छात्र दोपहर 12 बजे जहांगीराबाद थाने में आपराधिक प्रकरण दर्ज करने के लिए शिकायत करेंगे।
बता दें कि 25 सितंबर को दिग्विजय सिंह ने विपक्षी दलों के प्रदर्शन के दौरान कहा था सरस्वती शिशु मंदिर में नफरत सिखाई जाती है। इसके बाद सरस्वती शिशु मंदिर पर जमकर सियासत जारी है।

शनिवार को बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय सिंह पर करारा हमला किया था। सोमवार को शर्मा ने सरस्वती शिशु मंदिर के छात्रों को घर बुलाकर उनसे दिग्विजय सिंह के खिलाफ विरोध जताया।

ये कहा था दिग्विजय सिंह ने
बता दें कि बीते दिनों दिग्‍विजय सिंह ने कहा था कि ”सरस्वती शिशु मंदिर बचपन से लोगों के दिल और दिमाग में दूसरे धर्मों के खिलाफ नफरत का बीज बोतें है। वही नफरत का बीज धीरे-धीरे आगे बढ़कर देश में सांप्रदायिक सदभाव को बिगाड़ता है। सांप्रदायिक कटुता पैदा करता है, धार्मिक उन्माद फैलाता है और देश में दंगे फसाद होते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ