Music

BRACKING

Loading...

रोज की तरह स्कूल पढ़ने गई कक्षा 12 की पूनम , जहर खाने से मौत


 शिवपुरी - शिवपुरी के अमोला क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक युवक ठाकुरदास पुत्र पर्वत सिंह कुशवाह (20) व युवती पूनम पुत्री कंचन सिंह (20) मरनासन्न हालात में पड़े मिले। पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए सिरसौद स्वास्थ्य केंद्र और फिर जिला अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल में लड़की की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि लड़के की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है, उसे इलाज के लिए ग्वालियर रैफर किया गया है।

स्कूल पढ़ने गई, फिर लौटी ही नहीं

मृतका पूनम पुत्री कंचन सिंह (20) के दादा मेवा लाल ने बताया कि पूनम कक्षा 12 में पढ़ती है। वह सोमवार को भी रोज की तरह स्कूल पढ़ने गई थी। इसी क्रम में सोमवार को शाम पुलिस उनके घर पूनम की फोटो लेकर पहुंची और पहचान करवाने के बाद पूरी घटना बताई। वह लड़के के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दे पाए।

करैरा एसडीओपी जीडी शर्मा ने बताया कि करैरा और अमोला थाने के बॉर्डर पर युवक-युवती साथ में मिले थे। दोनों ने जहर खाया हुआ था, इसलिए पुलिस ने सिर्फ उनकी पहचान कर दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। मामले में अन्य जानकारी बाद में एकत्रित की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ