शिवपुरी कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक श्री राजेश सिंह चंदेल ने बुधवार को करेरा के ग्रामों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम सिरसौद में कृषक रामसिंह परमार द्वारा कराए गए 50 मी.टन प्याज भंडारण गृह निर्माण का भी अवलोकन किया। इस मौके पर सहायक संचालक उद्यान श्री एस.एस.कुशवाह एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा नश्वर उत्पादों की भंडारण क्षमता वृद्धि की विशेष योजनान्तर्गत करैरा के ग्राम सिरसौद निवासी श्री रामसिंह परमार द्वारा 50 मी.टन क्षमता के प्याज भंडारण गृह का निर्माण कराया गया है।कलेक्टर श्री सिंह ने कृषक से चर्चा की। कृषक राम सिंह ने बताया कि उद्यानिकी विभाग द्वारा 1 लाख 75 हजार रूपये अनुदान के रूप में 50 मी.टन प्याज भंडारण गृह निर्माण करने पर दिया जाता है। उसके द्वारा 25 मी.टन प्याज का भंडारण किया गया। प्याज की खुदाई के समय बाजार मूल्य 6-7 रूपये कि ग्रा. रहता है। लेकिन प्याज भंडार गृह में संग्रहित करके रखने पर आज प्याज का मूल्य 20 रूपये कि.ग्रा. है। जिससे आज किसान को 5 लाख रूपये मिले हैं। प्याज भंडार गृह में प्याज का भंडारण करने से कृषक को 3 लाख 25 हजार रूपये का शुद्ध लाभ हुआ है। सहायक संचालक उद्यान विभाग द्वारा बताया गया कि इस योजना के तहत निर्माण की कुल लागत 3 लाख 50 लाख रूपये हैं जिसका 50 प्रतिशत अनुदान किसान को दिया जाता है।
0 टिप्पणियाँ