Music

BRACKING

Loading...

केंद्र पर पहुंचकर कलेक्टर ने पंजीयन का लिया जायजा, किसानों से की चर्चा खाद बीज उपलब्धता की ली जानकारी

 


शिवपुरी  कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक श्री राजेश सिंह चंदेल ने आज भ्रमण के दौरान शिवपुरी में स्थित गोदाम का निरीक्षण किया और खाद, बीज की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने प्राथमिक साख सहकारी संस्था कोटा पहुंच कर उपार्जन के लिए किए जा रहे पंजीयन की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश भी दिए हैं कि जिन्होंने दो हेक्टेयर से अधिक का पंजीयन कराया है। सिकमी किसान है और आधार कार्ड तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी लें।

   उन्होंने मौके पर उपस्थित किसानों से भी चर्चा की। किसानों को खेतों में खाद के उपयोग के संबंध में जानकारी देते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि डीएपी खाद के स्थान पर एनपीके का उपयोग करें।अभी इसकी उपलब्धता है और यह उपयोगी भी है। किसान भाई अन्य किसानों को भी इस बारे में बताएं और जागरूक करें।
   इस दौरान कृषि विभाग के उपसंचालक श्री यू.एस.तोमर उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक श्री सुरेंद्र सिंह कुशवाह, पीएचई के कार्यपालन यंत्री श्री एल.पी. सिंह सहित सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ