Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : जिनका सेकण्ड डोज शेष है, जरूर लगवायें सेकण्ड डोज- कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह


शिवपुरी  :                   

कोविड महामारी से बचाव के लिए दो दिवसीय वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान को सफल बनाने में सभी का सहयोग लिया जा रहा है। कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने गत दिवस इस दो दिवसीय अभियान को लेकर क्राइसिस मैनेजमेंट समूह के सदस्यों, विभिन्न गैर सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से भी बैठक में चर्चा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को भी निर्देश जारी किए है। उन्होंने क्षेत्रवार नोडल अधिकारी नियुक्त किए है ताकि बेहतर निगरानी की जा सके।
कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने कहा कि कोविड से सुरक्षा के लिए वैक्सीन लगवाना जरूरी है। अभी जिन्होंने पहला डोज लगवा लिया है और दूसरा डोज लगवाना शेष है वह इस दो दिवसीय अभियान में दूसरा डोज भी लगवायें। उन्होंने बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और जिला टीकाकरण अधिकारी को भी निर्देश दिए कि सेकण्ड डोज की ड्यू लिस्ट सभी नोडल अधिकारियों, जनपद, महिला एवं बाल विकास के परियोजना अधिकारियों के पास होना चाहिए।
सोमवार को इस वैक्सीनेशन अभियान में जिला प्रशासन की पूरी टीम सक्रिय रही। नोडल अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र का भ्रमण किया और केंद्र पर व्यवस्था देखने के साथ ही लोगों से भी संपर्क किया। आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर संपर्क करके वैक्सीन लगवाने की अपील की। मंगलवार 19 अक्टूबर को भी यह अभियान चलेगा। इसलिए जिन्होंने वैक्सीन नहीं लगवाई या जिनका दूसरा डोज शेष है। वह अपने नजदीकी केंद्र पर जाकर वैक्सीन लगवा सकते है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ