Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : जिले में डीएपी एवं एनपीके खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध


शिवपुरी,                      


  जिले में डीएपी/एनपीके खाद की पर्याप्त उपलब्धता है। रविवार को शिवपुरी में आईपीएल डीएपी की रैक आई है। इस रैक से शिवपुरी जिले में विपणन संघ को 1600 मी.टन डीएपी तथा 700 मी.टन प्राईवेट दुकानदारों को प्राप्त हुआ है।
जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि शिवपुरी जिले में 2300 मी. टन डीएपी प्राप्त हो गया है। इसके अतिरिक्त आगामी 3 दिवस में मोजाईक डीएपी की रैक 2700 मी.टन तथा एनपीके की एक रैक 2400 मी.टन की भी आ रही है। इस प्रकार डीएपी/ एनपीके पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो गया है। डीएपी/एनपीके की कोई कमी नहीं है। कृषक बंधुओं को डीएपी/एनपीके पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो सकेगा। समस्त कृषक बंधु डीएपी/एनपीके शांतिपूर्वक क्रय कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ