Music

BRACKING

Loading...

बकरी चराने गए युवक का जंगल में मिला शव

                         


                                             जानकारी देता मृतक का बड़ा भाई।

शिवपुरी के रौदा गांव में बकरियां चराने गया एक युवक शाम को वापस घर नहीं लौटा, जब परिजनों ने उसकी तलाश की तो उसकी लाश गांव के बाहर जंगल में मिली। मृतक का आधा चेहरा गायब था।

रौदा गांव निवासी रामकिशन पुत्र कल्ला जाटव रोज की तरह रविवार को भी बकरियां चराने गया था। शाम करीब 6 बजे बकरियां अकेली घर पहुंच गईं, जबकि रामकिशन नहीं लौटा। परिवार वालों ने पहले तो सोचा कि वह गांव में रह गया होगा, लेकिन जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिवार वालों ने गांव में उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।

तब परिवार वालों ने गांव के बाहर जंगल में तलाश किया, जिस पर रौदा के बाहर जंगल में रेलवे ट्रैक के किनारे उसकी लाश पड़ी मिली। मृतक का आधा चेहरा गायब था। परिजनों का मानना है कि मृतक संभवतः किसी ट्रेन की चपेट में आ गया होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ