Music

BRACKING

Loading...

किसानों पर आफत बनकर गिरा पानी

                                               बारिश और तेज हवा से बिछी फसल।                                     

 केरल में आए तूफान का असर रविवार की देर रात शिवपुरी जिले में भी देखा गया। रात 10 बजे के बाद अचानक मौसम बिगड़ा और आसमान में बाद छा गए। तेज हवाएं चलने लगीं और 11 बजे के बाद से मूसलाधार बारिश होने लगी जो सुबह 4 बजे तक लगातार होती रही। बारिश के कारण खेतों में खड़ी धान की फसल पूरी तरह जमीन पर गिर गई है। इसके अलावा जो फसलें खेतों में कटी हुई पड़ी हैं वह भी भींग गईं।

कमजोर हो जाएगी क्वालिटी

जिन किसानों ने अपने खेतों में मूंगफली की फसल की है उनका कहना है कि बारिश के कारण फसल भीग जाने से अब उस पर कालापन आ जाएगा, जिससे क्वालिटी कमजोर हो जाएगी और फसल का भाव भी कम मिलेगा।

रात को हुई बारिश के बाद फसल भींगने से दुखी किसानों का कहना है कि शिवपुरी में दो महीने पहले आई बारिश ने कर्जदार बना दिया था क्योंकि खेतों में खड़ी फसल पूरी तरह खराब हो गई थी। अब दोबारा से टूटे कुदरत के कहर ने तो कमर तोड़ने का काम कर दिया है, न जाने कुदरत क्या चाहती है।

                                                   पानी में डली कटी हुई फसल।

 बोले किसान

देहरदा गणेश गांव के रामसिंह दांगी ने बताया कि रात भर हुई बारिश ने मेरे खेत में 18 बीघा धान की फसल को बिछा कर रख दिया है। खेत में कटी रखी फसल भी भीग गई है। अब दाने की क्वालिटी पर फर्क पड़ना तय है

पडोरा के किशन सिंह रावत ने बताया कि एक बार फिर फसल भीगने से नुकसान हो गया है। पहले बाढ़ और अतिवृष्टि ने फसल में नुकसान करके कर्जदार बना दिया था। न जाने कुदरत क्या चाहती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ