शिवपुरी, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) शिवपुरी में सुजुकी मोटर्स गुजरात पाइवेट लिमि. द्वारा 09 नवम्बर को प्रातः 9 बजे से प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा।
प्राचार्य, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शिवपुरी ने बताया कि शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था शिवपुरी में आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में 18 से 23 वर्षीय आयु के आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी भाग ले सकते है। प्लेसमेंट ड्राइव में लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार लिया जाएगा। जिसमें वर्ष 2015, 2016, 2017, 2018, 2019 एवं 2020 में पासआउट पुरूष अभ्यार्थी सम्मिलित हो सकते है। योग्यता 50 प्रतिशत एसएससी बोर्ड रेग्युलर एवं आईटीआई 60 प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण, वेतन 20100 सीटीसी रहेगी। इस प्लेसमेंट ड्राइव में फिटर, टर्नर, बेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, टूल एण्ड डाई मेकर, पीपीओ, मशीनिष्ट, ट्रेक्टर, डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, पेंटर जनरल, ऑटा मोबाइल (सीओई) व्यवसाय से आईटीआई उत्तीर्ण सम्मिलित होंगे।
0 टिप्पणियाँ