Music

BRACKING

Loading...

महिला बाल विकास के 17 पदों पर अनंतिम सूची प्रकाशित अभ्यर्थी 11 नवम्बर तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं

 



शिवपुरी महिला एवं बाल विकास परियोजना पोहरी अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता एवं सहायिका के चयन के संबंध में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व की अध्यक्षता में गतदिनों आयोजित चयन समिति की बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार अनंतिम सूची प्रकाशित की गई हैं।

महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी नीरज सिंह गुर्जर ने बताया कि 17 स्थानों पर अनंतिम चयनित आवेदकों के नाम की सूची जारी की गई है। उनमें 10 कार्यकर्ता पद हेतु जाखनोंद वार्ड क्रमांक 04 पर पूजा आदिवासी, वार्ड क्रमांक 10 बैराड़ पर माया शर्मा, बागलोन पर रूपवती जाटव, लेंगड़ा पर पूजा सिंह, मारौरा अहीर पर कृपा प्रजापति, खरई जालिम पर मंजू कुशवाह, खौदा पर प्रीति बघेल, वार्ड क्रमांक 15 चकराना पोहरी पर प्रीति धाकड़, वार्ड क्रमांक 01 बैराड़ पर सुनीता रावत का अनंतिम चयन किया गया है तथा आगंनवाड़ी केन्द्र बेरजा पर उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर के प्रकरण में पारित आदेश के पालन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद पर रूबी गोस्वामी को पदस्थ किया गया है।

इसी प्रकार 03 मिनी कार्यकर्ता पद हेतु लक्ष्मीपुरा पर मंजू बंजारा, वार्ड क्रमांक 15 वमनपुरा बैराड़ पर रिंकी रावत का अनंतिम चयन किया गया है, जबकि ग्राम अतवेई  में उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर के प्रकरण के तहत स्थगित किया गया है। 04 सहायिका पद हेतु खरईजालिम पर पूजा जाटव, वार्ड क्रमांक 06 कटरा पोहरी पर गीता बाथम, उपसिल पर भारती धाकड़ एवं देवपुरा आंगनवाड़ी केन्द्र पर शर्मा आदिवासी का अनंतिम चयन किया गया है।

उक्त अनंतिम सूची के विरुद्ध दावे आपत्तियां 11 नवम्बर तक परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास परियोजना पोहरी में कार्यालयीन समय में स्वीकार किए जाएंगे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ