Music

BRACKING

Loading...

हगांमा:धनतेरस से 1 दिन पहले 10 घंटे बिजली गुल, व्यापारियों ने‎ बाजार बंद की दी धमकी , अफसरों के समझाने पर माने‎

 


शिवपुरी‎ धनतेरस के 1 दिन पहले शहर के‎ मुख्य बाजार माधव चौक से लेकर ‎सदर बाजार में नत्थू हलवाई की‎ दुकान तक सुबह 9 बजे से कटौती ‎और फिर शाम 6 बजे तक बिजली‎ ना आने से व्यापारी गुस्से में आ‎ गए। उन्होंने बाजार बंद करने तक‎ तय कर लिया। यह जानकारी जैसे‎ ही पुलिस प्रशासन के अधिकारियों‎ को लगी तो एसडीओपी अजय‎ भार्गव और सूबेदार रणवीर सिंह‎ यादव मौके पर पहुंचे और उन्होंने ‎व्यापारियों की मान मनोबल कर ‎जैसे-तैसे उन्हें मनाया।‎

दरअसल सोमवार से बिजली‎ कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं।‎ उनका कहना है कि जब सरकार ने ‎महंगाई भत्ता बढ़ाया तो बिजली‎ कंपनी ने उनका भक्ता क्यों नहीं‎ बढ़ाया। इस तरह की तीन चार मांगों‎ के साथ बिजली कर्मचारियों में‎ आक्रोश बढ़ गया और उन्होंने सुबह‎ 8 बजे से हड़ताल पर जाने की‎ घोषणा कर दी। नतीजा यह निकला‎ कि सुबह से कोर्ट रोड से सदर‎ बाजार स्थित नत्थू हलवाई की दुकान‎ के बीच स्थित डीपी पर कोई फाल्ट‎ था जिसकी वजह से बाजार में लाइट‎ गुल थी। इस फाल्ट को सुधारने के‎ लिए सुबह 8 बजे से लेकर रात‎ 7:30 बजे तक जब कोई नहीं पहुंचा‎।‎

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ