Music

BRACKING

Loading...

सिपाही की पत्नी से ओटीपी पूछा‎ और निकाल लिए 43 हजार‎, सिपाही की रिपोर्ट पर‎‎ पुलिस ने अज्ञात ठग के‎ खिलाफ केस दर्ज किया‎‎



शिवपुरी‎  कोतवाली थाना शिवपुरी में पदस्थ‎ एक सिपाही के खाते से अज्ञात ठग‎ ने 43 हजार रु. पार कर दिए हैं।‎ अज्ञात ठग ने खुद को फ्लिप कार्ड‎ कंपनी का कर्मचारी बताया और‎ पत्नी से यूपीआई, पिन व ओटीपी‎ हासिल कर ठगी को अंजाम दे‎ दिया।

पुलिस ने अज्ञात ठग पर केस‎ दर्ज कर लिया है।‎ फरियादी आरक्षक जयकिशन‎ राणा निवासी क्वाटर नंबर 67‎ पुरानी पुलिस लाइन शिवपुरी ने‎ रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मेरी पत्नी‎ के मोबाइल नंबर पर फ्लिप कार्ट‎ कंपनी के नाम से मोबाइल नंबर‎ 8392061179 से कॉल आया‎ और यूपीआई पिन व ओटीपी‎ हासिल कर खाते से क्रमश:‎ 30,300 रु., 10098 रु. और‎ 3030 रु. कुल 43428 रुपए‎ निकाल लिए। उक्त खाते में हर‎ महीने वेतन आती है। 19 अक्टूबर‎ को बैंक डिटेल निकाली तो पता‎ धोखाधड़ी का पता चला। पुलिस ने‎ केस दर्ज कर मामला विवेचना में‎ ले लिया है।‎

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ