Music

BRACKING

Loading...

भोपाल की करोंद मंडी आज खुलेगी:200 व्यापारी करेंगे मुहूर्त के सौदे, किसानों का अनाज ऊंचे भाव में बिकेगा; मिलन समारोह भी होगा

 


भोपाल की करोंद अनाज मंडी में 6 नवंबर शनिवार को मुहूर्त के सौदे होंगे। करीब 200 व्यापारी अनाज की खरीदी करेंगे। वे किसानों का अनाज ऊंची बोली लगाकर खरीदी करेंगे। इसके लिए एक दिन पहले शुक्रवार से ही किसानों ने मंडी में डेरा डाल दिया। इसके अलावा दिवाली मिलन समारोह भी होगा।

दिवाली के चलते व्यापारी कारोबार बंद रखते हैं और दूज यानी दिवाली के तीसरे दिन मुहूर्त के सौदे करके अनाज खरीदी का श्रीगणेश करते हैं। इस बार 6 नवंबर को मुहूर्त के सौदे होंगे। इसमें सबसे पहले जिस किसान के अनाज की नीलामी होगी, उसकी ज्यादा से ज्यादा बोली लगाई जाएगी। इससे किसान भी एक दिन पहले से ही मंडी में आ जाते हैं। मंडी 2 नवंबर से बंद थी।

मंडी व्यापारी संघ के अध्यक्ष हरीश ज्ञानचंदानी ने बताया, 6 नवंबर की सुबह 7 से 9.30 बजे तक मुहूर्त में कांटे-बांट की पूजा होगी। फिर 10 बजे से नीलामी शुरू करेंगे। दोपहर 12.30 से 1 बजे तक व्यापारियों का दिवाली मिलन समारोह आयोजित होगा।

अभी मक्का की सबसे ज्यादा आवक

अब तक मक्का की सबसे ज्यादा आवक रही है। करीब ढाई हजार क्विंटल मक्का रोज बिकने आ रही थी। जिसके भाव एक हजार से 1500 रुपए प्रति क्विंटल तक रहे। गेहूं एक हजार बोरे, देशी चना 500 बोरे और सोयाबीन की आवक एक हजार बोरे तक रही। शनिवार से मंडी खुलने पर सोयाबीन और मक्का की आवक ज्यादा बढ़ जाएगी। अध्यक्ष ज्ञानचंदानी ने बताया, पिछले दो साल की तुलना में इस बार सोयाबीन बेहतर क्वालिटी का आ रहा है। इसलिए किसानों को भाव भी 4800 से 5500 रुपए प्रति क्विंटल तक मिल रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ