शिवपुरी भले ही आज के युग में संयुक्त परिवारों की जगह एकल परिवारों की संख्या बढ़ रही हो या फिर घर-घर में लोग त्यौहार सहित अन्य खुशियां मना रहे हो। लेकिन हम आपको ऐसे गांव मैं ले चल रहे हैं जहां 300 से अधिक परिवार एक साथ गोवर्धन पूजा सहित अन्य सभी त्यौहार सामूहिक रूप से मनाते हैं। पोहरी अनुविभाग के ग्राम सालोदा आत्मीय प्रेम व संगठन का एक ऐसा अनूठा उदाहरण है कि यहां एक दो दर्जन ही नहीं बल्कि पूरा गांव के कुशवाहा समाज के लोग एकत्रित होकर भाई चारे के साथ त्यौहार मनाते हैं।
गांव के सुनील कुशवाह की माने तो गांव में 320 से अधिक परिवार एक साथ सामूहिक रूप से पुराने जमाने से त्यौहार मनाते आ रहे हैं। उनका कहना है कि गोवर्धन पूजा हो या फिर देव उठान सभी इसी प्रकार से ही एक आंगन में मनाने की परंपरा है।जो सैकड़ों वर्षों से चली आ रही है। राधेश्याम कुशवाहा ने बताया है कि उनके दादा व पर दादा के जमाने में यह सामूहिक त्योहार में पूजा-पाठ हमारे आंगन में शुरू हुई थी जो आज भी परंपरा जा रही है।
0 टिप्पणियाँ