Music

BRACKING

Loading...

4 दिन बंद रहेगी भोपाल की करोंद मंडी:6 नवंबर को होंगे मुहूर्त के सौंदे, 200 व्यापारी करेंगे खरीदी; अभी 5 हजार क्विंटल अनाज की आवक

 


भोपाल की करोंद अनाज मंडी 2 नवंबर से 4 दिन के लिए बंद रहेगी। 6 नवंबर को मुहूर्त के सौदे होंगे। तब व्यापारी अनाज की खरीदी करेंगे। अभी मंडी में 5 हजार क्विंटल तक अनाज बिकने आ रहा है। नए सोयाबीन की आवक भी हो रही है। इधर, थोक सब्जी मंडी खुली रहेगी। इससे शहर में सब्जी की सप्लाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा। सब्जी व्यापारी मुहूर्त के सौदे शनिवार को करेंगे।

दिवाली के चलते व्यापारी कारोबार बंद रखते हैं और दूज यानी दिवाली के तीसरे दिन मुहूर्त के सौदे करके अनाज खरीदी का 'श्रीगणेश' करते हैं। इस बार 6 नवंबर को मुहूर्त के सौदे होंगे। इसमें सबसे पहले जिस किसान के अनाज की नीलामी होगी, उसकी ज्यादा से ज्यादा बोली लगाई जाएगी। इससे किसान भी एक दिन पहले से ही मंडी में आ जाते हैं।

मंडी व्यापारी संघ के अध्यक्ष हरीश ज्ञानचंदानी ने बताया, 6 नवंबर की सुबह 7 से 9.30 बजे तक मुहूर्त में कांटे-बांट की पूजा होगी। फिर 10 बजे से नीलामी शुरू करेंगे। दोपहर 12.30 से 1 बजे तक व्यापारियों का दिवाली मिलन समारोह आयोजित होगा। मंडी में करीब 500 लाइसेंसधारी व्यापारी हैं, लेकिन नियमित रूप से 200 खरीदी करते हैं।

मक्का की सबसे ज्यादा आवक

अब तक मक्का की सबसे ज्यादा आवक रही है। करीब ढाई हजार क्विंटल मक्का रोज बिकने आ रही थी। जिसके भाव एक हजार से 1500 रुपए प्रति क्विंटल तक रहे। गेहूं एक हजार बोरे, देशी चना 500 बोरे और सोयाबीन की आवक एक हजार बोरे तक रही। दिवाली बाद मंडी खुलने पर सोयाबीन और मक्का की आवक ज्यादा बढ़ जाएगी।

अध्यक्ष ज्ञानचंदानी ने बताया, पिछले दो साल की तुलना में इस बार सोयाबीन बेहतर क्वालिटी का आ रहा है। इसलिए किसानों को भाव भी 4800 से 5500 रुपए प्रति क्विंटल तक मिल रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ