Music

BRACKING

Loading...

मंच जो है छीपी कला को उजागर करता है-गगन जयपुरिया

 

(मयुरी डांस ग्रुप सारंगढ़ ने मारी बाजी)*

बिर्रा- श्रीमहालक्ष्मी पूजन उत्सव समिति शांति चौक बिर्रा द्वारा आयोजित पांच दिवसीय श्रीमहालक्ष्मी पूजन उत्सव का शुभारम्भ


धनतेरस को वेदी पूजन,मूर्ति स्थापना के साथ  आचार्य पं . जितेन्द्र तिवारी जी द्वारा विधिवत पूजा अर्चना के साथ किया गया। मुख्य यजमान के रूप में जनपद सदस्य श्रीमती पीलीबाई-एकादसिया साहू व श्रीमती शशि-रथराम साहू सपत्निक बैठे हुए हैं।

आयोजन का यह शानदार 11 वां वर्ष है। प्रतिदिन विविध प्रतियोगिता आयोजित की गई है। जिसमें चतुर्थ दिवस रात्रिकालीन कार्यक्रम में भब्य जिला स्तरीय डांस का महासंग्राम आयोजित किया गया।

जिसमें प्रथम विजेता होने का गौरव हासिल मयूरी डांस ग्रुप सारंगढ़ ने जिन्हें 10001 रू.संतोष प्रजापति (प्रापर्टी एडवाइजर चांपा) द्वारा,द्वितीय 7001 रू. हमारे छत्तीसगढ़ के धरोहर डांस ग्रुप भंवरखोल (मड़वारानी) को (समृद्धि परिवार जांजगीर) द्वारा,

तृतीय पुरूस्कार 5001 रू.ईशा एंड सोनी डांस (युगल) बागबाहरा को (एस डी मानिकपुरी) द्वारा,

चतुर्थ पुरुस्कार 3001 रू. आस्था सोनी एकल डांस झारसुगुड़ा (उड़ीसा) को (देवांगन आनलाईन सेंटर बिर्रा) द्वारा,पंचम पुरुस्कार 2001 रू. एन.टी.आर. डांस ग्रुप कोरबा को (तोमेश चश्मा घर बिर्रा) द्वारा,

षष्ठम पुरुस्कार 1500 रू. रघु डांस ग्रुप बसना को (माधव होटल बाजार चौक)द्वारा,सप्तम पुरुस्कार 1001 रू.चंद्रहासिनी डांस ग्रुप रायगढ़ को श्रीमती अहिल्या रमेश साहू वार्ड पंच) द्वारा,

अष्टम पुरुस्कार 750 रू.ट्र लिटिल स्टार युगल डांस कोरबा को सुकलाल कहार बिर्रा द्वारा एवं सुहाना एकल डांस और सूर्यजीत डांस ग्रुप सरायपाली को सांत्वना प्रदान किया गया।

साथ ही उक्त सभी पुरस्कारों में एकांश पटेल रिपोर्टर बिर्रा द्वारा चैलेंज शील्ड प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन अपने चुटिले अंदाज में पं. जितेंद्र तिवारी एवं सुकलाल कहार ने किया।आभार समीति अध्यक्ष डॉ कुश पटेल ने किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति गगन जयपुरिया,रितेश रमण सिंह,भायुमोम के अध्यक्ष सोनू जायसवाल,संतोष प्रजापति,जगदीश कश्यप, मणीलाल कश्यप,देवचंद यादव, शत्रुघन निषाद,श्रीमती मोहन कुमारी साहू,आलेख दुबे,नंदलाल चौहान, एकांश पटेल,संजू साहू,मनबोध पटेल, उपस्थित थे।

आयोजन को सफल बनाने अध्यक्ष डॉ कुश पटेल, उपाध्यक्ष कृष्णोलाल साहू, विकास तिवारी, कोषाध्यक्ष सुखराम कहार, संरक्षक गणेश राम पटेल,रमेश जायसवाल, हरनारायण केंवट,सचिव राजेंद्र साहू,

सहसचिव कमलेश पटेल, ऋषिकुमार पटेल, सहित श्रीमहालक्ष्मी पूजन उत्सव समिति शांति चौक मुहल्लावासी उपस्थित थे। समापन मुर्ति विसर्जन यज्ञ-हवन-पुर्णाहुति-पुर्णाहुति के साथ 7 नवंबर को होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ