शिवपुरी सिंगल यूज प्लास्टिक खत्म करने के लिए अब सरकारी स्कूलों में गतिविधियां आयोजित कर बच्चों को “ईको फ्रेंडली’ पाठ पढ़ाया जाएगा। राज्य शिक्षा केंद्र ने जिला शिक्षा केंद्र डीपीपी सहित डाइट प्राचार्य को निर्देश जारी किए हैं। प्लास्टिक उन्मूलन के लिए डाइट प्राचार्य को जिले का नोडल अधिकारी बनाया है। दरअसल भारत सरकार के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग से जारी निर्देश पर सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग समाप्त करने एवं प्रतिबंधित करने के लिए प्रदेश भर के स्कूलों में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
बिंदुबार एक्शन प्लान तैयार करके जिले को भेजा है। जिला स्तर से स्कूल प्राचार्य, शिक्षक और छात्रों को सक्रिय भूमिका निभानी है और एसएमसी एवं समुदाय के सहयोग से स्कूल व उसके आसपास के परिवेश में सिंगल यूज प्लास्टिक उन्मूलन के लिए कार्य योजना तैयार करना है। स्कूलों में कंटेंजेंसी मद का उपयोग प्रतियोगिता, कार्यशाला पर खर्च किया जा सकता है। साथ ही गूगल शीट के जरिए एक्शन प्लान की ऑनलाइन मॉनीटरिंग भी होगी।
0 टिप्पणियाँ