शिवपुरी भागकर शादी करने के मामले में युवक अभी तक अपनी पत्नी को वापस दिलवाने के लिए एसपी ऑफिस में शिकायत कर चुका है। मामला मीडिया में आने के बाद अब लड़की का वीडियो सामने आया है। लड़की ने लड़के पर ही गलत काम करने का आरोप लगाया है। साथ ही गाजियाबाद ले जाकर जबरदस्ती शादी कराने की बात कही है। जानकारी के मुताबिक कृपाल सिंह परिहार निवासी ग्राम अमरौद जिला अशोकनगर बदरवास की रहने वाली बालिग लड़की के संग भाग गया था और अक्टूबर 2021 में गाजियाबाद में शादी कर ली। कुछ दिनों से गाजियाबाद में दोनों पति-पत्नी के रूप में रह रहे थे।
परिजन, पुलिस की मदद से लड़की को संग ले आए और पुलिस ने लड़के को पकड़ लिया। बाद में लड़की अपने परिजनों के संग चली गई और लड़का अपनी पत्नी बताकर पुलिस अधिकारियों से लड़की को दिलाने की मांग करने लगा। इसी बीच शुक्रवार को लड़की का वीडियो भी सामने आ गया है। लड़की का कहना है कि आठ साल से कृपाल परिहार को जानती हूं।एक दिन बहला फुसलाकर बुआ के कमरे पर ले गया और गलत काम किया। वीडियो बना ली और अश्लील फोटो खींच लिए। मुझे ब्लैकमेल दस-दस हजार रु. लिए। फिर उसी के कहने पर घर से एक लाख रु. व सोने की रकम लेकर गई और वह मुझे गाजियाबाद ले गया, जहां जबरदस्ती शादी कर ली। वीडियो बनवाकर यू ट्यूब पर अपलोड कर दिया। डेढ़ माह जबरन गलत काम किया। फिर अचानक भाई गाजियाबाद आया और संग चली आई।
0 टिप्पणियाँ