Music

BRACKING

Loading...

MP के कॉलेज छात्रों के काम की खबर:विषय बदलने के लिए 8 नवंबर से आवेदन कर सकते हैं; 20 नवंबर ऑनलाइन और ऑफलाइन का विकल्प



भोपाल  मध्य प्रदेश सरकार के शासकीय/अनुदान प्राप्त अशासकीय/निजी अशासकीय कालेजों के यूजी और पीजी के छात्रों के काम की खबर है। कक्षाओं में एडमिशन ले चुके छात्र 8 नवंबर से विषय बदलने के लिए आवेदन कर सकेंगे। विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी धीरेंद्र शुक्ल ने बताया कि छात्रों को 20 नवंबर तक सभी ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन का विकल्प दिया गया है। वे मेजर, माइनर, वैकल्पिक विषय एवं व्यवसायिक पाठ्यक्रम आदि में परिवर्तन के लिए आवेदन कर सकेंगे।

विषय बदलने की नियम शर्तें

  • छात्र द्वारा निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत कर विषय परिवर्तन मेजर, माइनर, इलेक्ट्रिक, वोकेशनल एवं फील प्रोजेक्ट आदि संबंधी कार्रवाई की जा सकती है। छात्र चाहे तो एमपी ऑनलाइन के epravesh.mponline.gov.in के पोर्टल के माध्यम से भी विषय परिवर्तन संबंधी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन कक्षा परिवर्तन संबंधी कार्यवाही के लिए छात्र को कॉलेज में उपस्थित होना अनिवार्य है।
  • सत्र 2021-22 कक्षा विषय परिवर्तन के लिए आवेदन का निर्धारित प्रारूप पत्र के साथ मिलेगा।
  • इसके साथ ही आवेदन का प्रारूप उच्च शिक्षा विभाग के नवीन निर्देश पर एमपी ऑनलाइन के epravesh.mponline.gov.in के पोर्टल पर उपलब्ध होगा। प्रत्येक कॉलेज द्वारा आवेदन पत्र का प्रारूप छात्रों को उपलब्ध कराना अनिवार्य है।
  • कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा प्रथम चरण में प्रदेश के 45 प्लस के एवं द्वितीय चरण में 18 प्लस के नागरिकों को वैक्सीन लगवाना अनिवार्य है।
  • जो छात्र 30 अक्टूबर 2021 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण नहीं किए हैं, ऐसे छात्रों वैक्सीनेशन न होने की स्थिति में भी कॉलेज आने की अनुमति प्रदान की जाती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ