Music

BRACKING

Loading...

आबकारी विभाग पिछोर शराब ठेकेदार का बना चौकीदार नियमो को ताक पर रखकर अंग्रेजी कलारी से हो रही है शराब बिक्री

अबैध शराब का गढ़ बना पिछोर

शराब माफियाओं के आगे नतमस्तक आबकारी और पुलिश प्रशासन

संजीब पुरोहित (सम्पादक)

शिबपुरी। जिले के पिछोर तहसील में आजकल जो हालात है वो किसी से छुपे नही है भ्रस्टाचार इस कदर हाबी है कि जिसकी कल्पना भी नही की जा सकती जिम्मेदार अधिकारी कानो में रुई और आंखों पर टीन का चश्मा लगाकर बैठे है अबैध कमाई में इस कदर लोटे लगा रहे है कि हजारो बार समाचार पत्रों में प्रकाशित हो जाये लेकिन उनके कानों पर जू भी नही रेंग रही धिक्कार ऐसी व्यस्था पर।

आबकारी अधिकारी की संलिप्तता से खुली पिछोर सहित गाँव गाँव मे अबैध कलारिया

पिछोर में अबैध शराब का कारोबार इस कदर चरम पर है कि जिसकी कल्पना करना भी सम्भव नही है पिछोर की बात करे तो पिछोर में राजा महादेब,बरबटपुरा आदि कई जगहों पर आबकारी विभाग द्वारा अबैध कलारिया खुलबाकर खुलेआम अबैध शराब बिक़बाई जा रही है अगर आस पास के ग्रामीण छेत्रो की बात करें तो ऐसा कोई गाँब नही जहाँ पर आबकारी अधिकारी शराब ना बिक़बा रहा हो।

किरानो की दुकानो सहित टपरियो पर गाँव मे बिकती खुलेआम अबैध शराब

अगर पिछोर से लगे हुए छेत्रो जैसे नगरेला लभेडा बीरपुर और सभी गाँव में आबकारी विभाग की अबैध कालारिया खुली हुई है शराब ठेकेदार की गाड़ी से रोज अबैध शराब भरकर इन अबैध कलारियो पर प्रतिदिन सुबह से वितरित की जाती है लेकिन आबकारी अधिकारी और पुलिश की हिम्मत नही की कभी भी इस अबैध शराब को पकड़कर जफ्त कर सके क्योंकि पुलिश की मौन स्वीकृति भी सबसे बड़ी बजह है।

बैध कलारी से बिना बिल के मॅहगी कीमत में बिकती खुलेआम शराब

पिछोर में गायत्री मन्दिर के सामने आबकारी बिभाग की बैध कलारी है जो कि शिवपुरी चंदेरी मार्ग पर है यहां से सेकड़ो बार बिधायक, टी आई,एस पी और कलेक्टर जैसे अधिकारियों का आना जाना लगा रहता है इसके बाबजूद भी आबकारी अधिकारी पिछोर की संलिप्तता से खुलेआम शराब ठेकेदार द्वारा आबकारी नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है बिना बिल के शराब बेची जा रही है और जो कीमत बोतल पर दर्ज है उससे अधिक कीमत पर खुलेआम शराब बेची जा रही हैं अगर किसी ने बिरोध किया तो उसके साथ मारपीट करने से भी नही चूकते शराब ठेकेदार के आदमी।

आबकारी अधिकारी पिछोर बिक़बा रहा है बैध कलारी से बिना रेट लिस्ट लगबाकर अधिक कीमत में शराब सोसल मीडिया में हो रही है बिभाग की छबि धूमिल समाचार पत्रों में प्रकासन के बाद भी नही आता आबकारी महकमा हरकत में तहसील से लेकर जिले तक जाता है शराब ठेकेदारों से हिस्सा इसीलिए शराब ठेकेदार को खुला संरक्षण देकर गाँव गाँव मे बिक़बाई जा रही है अबैध शराब और बैध कलारियो पर मनमा

ने दाम बसूलने का कारोबार चल रहा है खुल्लमखुल्ला


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ