Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी :निलंबन से दु:खी पोस्टमैन ने फांसी लगाकर दे दी जान

  • सिटी काेतवाली पुलिस ने पीएम कराकर मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया

शहर के हाथीखाना शिवपुरी में बुधवार की रात पोस्टमैन ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। निलंबन से दु:खी होकर फांसी लगाने की बात परिजनों द्वारा कही जा रही है। फांसी से पहले पोस्टमैन ने पत्नी व बेटे को पड़ौस में आयोजित कार्यक्रम में भेज दिया था। सिटी काेतवाली पुलिस ने पीएम कराकर मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक मृगेंद्र (45) पुत्र ब्रजेश सक्सेना निवासी
हाथीखाना शिवपुरी ने बुधवार की रात 9:30 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। भाई आशीष का कहना है कि भाभी ने फोन पर सूचना दी थी। मौके पर पहुंचे तो मृगेंद्र फांसी के फंदे पर लटका था। आशीष के अनुसार भाई मृगेंद्र पोस्टमैन के पद पर पदस्थ था। भाभी का कहना है कि मृगेंद्र घर लौटकर आकर बताया कि मुझे सस्पेंड कर दिया है। अब क्या करूंगा। भाभी ने उसे समझाया। फिर मृगेंद्र ने भाभी व बच्चे को पड़ौस में आयोजित कार्यक्रम में भेज दिया। करीब डेढ़ घंटे बाद भाभी घर लौटी ताे मृगेंद्र फांसी के फंदे पर लटका मिला।

अधीक्षक के निरीक्षण में लापरवाही व शिकायतें मिली थीं

बताया जा रहा है कि गुना से अधीक्षक जेएस राजपूत निरीक्षण करने शिवपुरी आए थे। निरीक्षण के दौरान पोस्टमैन के डाक रिमार्क में गड़बड़ी मिली थी। इसके अलावा अन्य शिकायतें भी थीं। इस वजह से सहायक अधीक्षक रविंद्र भार्गव द्वारा पोस्टमैन को निलंबित कर दिया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ