Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : 26 जनवरी को होगा भारत पर्व का आयोजन

By braj rawat


 आज़ादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की संध्या को लोकतंत्र का लोक उत्सव भारत पर्व का आयोजन किया जायेगा। भारत पर्व में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पारम्परिक रूप से लोक रुचि के गायन लोक, भक्ति, सुराज, आजादी के तराने, वादन और नर्तन जनजातीय एवं लोक कला इत्यादि कार्यक्रम शामिल किये जायेंगे। जिले के स्थानीय कलाकारों को भारत पर्व पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में प्रमुखता से शामिल किया जाकर मंच प्रदान किया जायेगा।
भारत पर्व पर आयोजित आज़ादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत स्वाधीनता संग्राम पर केन्द्रित प्रदर्शनी स्वराज संस्थान तथा मध्यप्रदेश के विकास पर केन्द्रित प्रदर्शनी, जनसंपर्क द्वारा लगाई जायेगी। भारत पर्व एवं आज़ादी के अमृत महोत्सव के लोगो सहित आकर्षक होर्डिंग्स तथा फ्लैक्स के माध्यम से प्रचार-प्रसार के भी निर्देश जारी किए गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ