Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : हमारी बेटी हमारी शान' बालिकाओं की उपलब्धियों का उत्सव कार्यक्रम में अंजलि ने किया शिवपुरी का प्रतिनिधित्व

By braj rawat 

 शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें एनसीईआरटी नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर 'हमारी बेटी हमारी शान' बालिकाओं की उपलब्धियों का उत्सव आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सफल भारतीय बालिकाओं के साथ संवाद किया गया। इन बालिकाओं में शिवपुरी जिले का प्रतिनिधित्व कुमारी अंजली धाकड़ पुत्री श्री घनश्याम धाकड़ ने किया।
शिवपुरी जिले के विकासखंड पोहरी के मरोरा खालसा निवासी अंजली धाकड़ ने कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास सतनवाड़ा शिवपुरी में अध्ययन किया है। अंजलि की रूचि खेल के क्षेत्र में थी और अपनी रुचि के अनुसार आगे बढ़ते हुए अंजलि ने कराटे में प्रशिक्षण प्राप्त किया। उन्होंने जुडो कराटे में  वर्ष 2019-20 गोल्ड मेडल प्राप्त करके बालिकाओं का नाम रोशन किया। वर्तमान में अंजली मरोरा खालसा के हाई सेकेंडरी विद्यालय में कक्षा दसवीं में अध्ययनरत है। अंजली का भविष्य का सपना मेडिकल क्षेत्र में अपनी सेवाएं देने का है।
समाचार क्रमांक 196/2022   --00--

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ