Music

BRACKING

Loading...

सिद्धिविनायक हॉस्पिटल में नॉर्मल डिलेवरी की जगह जबरन सीजर ऑपरेशन करने के संबंध में जांच समिति गठित

 


शिवपुरी,  कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह द्वारा सिद्धि विनायक हॉस्पिटल में नॉर्मल डिलेवरी की जगह जबरन सीजर ऑपरेशन करने के संबंध में जांच समिति गठित की है।
गठित जांच समिति में डिप्टी कलेक्टर श्रीमती शिवांगी अग्रवाल, जिला चिकित्सालय शिवपुरी की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.मोना गुप्ता, विकासखण्ड करैरा की बीएमओ डॉ.संत कुमार शर्मा, जिला चिकित्सालय शिवपुरी की  स्टॉफ नर्स (नर्सिंग मेंटर) श्रीमती ज्योत्सना डीन रहेंगी। उक्त जांच समिति विधानसभा क्षेत्र करैरा की पूर्व विधायक श्रीमती शकुंतला खटीक से प्राप्त शिकायती आवेदन पर जांच उपरांत सात दिवस में अपना प्रतिवेदन रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगी। जिससे प्रकरण में अग्रिम कार्यवाही की जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ