Music

BRACKING

Loading...

भूतपूर्व सैनिक एवं सैनिक विधवाओं का सम्मेलन आज

 


शिवपुरी,  जिले के समस्त भूतपूर्व सैनिक एवं सैनिक विधवाओं एवं उनके आश्रितों का सम्मेलन गुरूद्वारा शिवपुरी में 19 जनवरी को प्रातः 11.30 बजे आयोजित किया जाएगा।
जिला सैनिक कल्याण प्रभारी अधिकारी कैप्टन (आई.एन) श्री सत्य प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि इस सम्मेलन में भूतपूर्व सैनिकों को शासन से मिलने वाली आर्थिक सहायता एवं अन्य हितों की जानकारी के साथ-साथ उनकी पेंशन, परिवार पेंशन केंटीन, चिकित्सा एवं अन्य समस्याओं के समाधान पर चर्चा की जाएगी। सभी भूतपूर्व सैनिक एवं सैनिक विधवाओं से अपील है कि इस बैठक में उपस्थित होकर अपनी समस्या का समाधान कराएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ