पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (एप्को), भोपाल द्वारा राष्ट्रीय हरित कोर योजना के माध्यम से 2 फरवरी को विश्व वेटलैण्ड दिवस मनाया गया। इस दौरान ईको क्लब विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को आर्दभूमि (वेटलेण्ड) के महत्व के संबंध में जागरूक किया गया।
एप्को द्वारा प्रथम दिवस 1 फरवरी को 60 ईको क्लब विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को शाहपुरा लेक एवं पर्यावरण परिसर एप्को भोपाल में पक्षी विशेषज्ञों द्वारा क्षेत्र भ्रमण बैटलैण्ड संरक्षण पर व्याख्यान एवं पक्षी अवलोकन करवाया गया। कार्यक्रम के अंत में ईको क्लब विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को प्रमाण-पत्र का वितरण एवं वेटलैण्ड संरक्षण पर शपथ दिलवायी गई।
द्वितीय दिवस 2 फरवरी को ईको क्लब विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों, शिक्षकों, प्राध्यापकों एवं जनमानस के लिये ऑनलाइन वेबीनार "Wetlands Action for People and Nature" विषय पर आयोजित की गई। डॉ. सुदेश वाघमारे, सेवानिवृत्त उपनिदेशक, वन विहार राष्ट्रीय उद्यान, भोपाल द्वारा व्याख्यान में पर्यावरण एवं मानव जीवन में वेटलैण्ड के महत्व को बताते हुए उसके संरक्षण पर अनुभव साझा किये गये। प्रतिभागियों द्वारा पूछे गये प्रश्नों का समाधान किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के लगभग 210 प्रतिभागियों द्वारा सक्रिय सहभागिता की गई।
0 टिप्पणियाँ