ग्वालियर। मध्य प्रदेश शासन के उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर हमेशा कुछ ऐसा करते हैं कि चर्चा का केंद्र बन जाएं। हजीरा सब्जी मंडी विवाद के बाद मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर नवीन हॉकर्स जोन पहुंच गए। यहां सुबह से लेकर देर रात तक सब्जी विक्रेताओं की समस्याएं सुनते रहे। फिर मंडी में ही सो गए और सुबह उठकर अधिकारियों को निर्देशित करके रवाना हुए।
मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने इंटक मैदान में बने नवीन हॉकर्स जोन में सभी चबूतरों पर नम्बरिंग का कार्य स्वयं खडे होकर कराया। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने रात्रि विश्राम सब्जी मंडी में ही किया उसके बाद आज शुक्रवार को सुबह मंडी में आने वाले सब्जी विक्रेताओं से फिर चर्चा की और कहा कि पुरानी सब्जी मंडी में जितने भी चबूतरे थे, उससे ज्यादा यहां चबूतरे हैं। पहले पुरानी मंडी के सब्जी विक्रेताओं को चबूतरे देने की कार्यवाही की जाएगी। उसके बाद अन्य को चबूतरे व ठेले लगाने की जगह आवंटित की जाएगी।
0 टिप्पणियाँ