Music

BRACKING

Loading...

MP : शासकीय कॉलेजों के लिए बड़ी खबर,विभाग का आदेश जारी , छात्रों को होगा लाभ

 भोपाल, मध्य प्रदेश के कॉलेज छात्रों   के लिए बड़ी खबर है। उच्च शिक्षा विभाग ने शासकीय कॉलेजों  को लेकर बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत अब शासकीय महाविद्यालय बहु-संकायी बन सकेंगे, इस संबंध में विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।इसके लिए  पहले चरण में 50 कॉलेजों का डीपीआर तैयार कर वित्त विभाग को मंजूरी के लिए भेजा गया है।

उच्च शिक्षा विभाग  द्वारा प्रदेश की शैक्षणिक संस्थानों में जहाँ स्नातक स्तर में एकल एवं द्वि-संकाय संचालित है ऐसे शासकीय महाविद्यालयों को बहु-संकाय संस्थान के रूप में उन्नयन करने की अनुमति प्रदान की गई है। इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। प्रदेश में कुल 135 एकल संकाय तथा 114 द्वि-संकाय संचालित शासकीय महाविद्यालय हैं।

राज्य शासन द्वारा प्रथम चरण में 50 महाविद्यालयों को बहु-संकाय संस्थान के रूप में उन्नयन करने के लिए डीपीआर तैयार कर वित्त विभाग को प्रेषित किया गया है। महाविद्यालय जन-भागीदारी समिति द्वारा स्व-वित्तीय योजना के तहत निर्धारित शर्तों की पूर्ति कर शैक्षणिक सत्र 2022-23 में स्नातक स्तर पर नवीन संकाय प्रारंभ करने की अनुमति प्राप्त की जा सकती है।

ता दे कि बीते दिनों उच्च शिक्षा विभाग की बैठक में अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा शैलेन्द्र सिंह ने बताया था कि मध्य प्रदेश में 120 महाविद्यालय एकल संकाय संस्थान के रूप में हैं। प्रथम चरण में 50 महाविद्यालयों को बहुसंकायी संस्थान के रूप में उन्नयन करने के लिये डीपीआर तैयार कर वित्त विभाग को प्रेषित किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ