*बिर्रा -छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन पंजीयन क्रमांक 122201859545 के जिला जांजगीर चांपा के ब्लॉक (बम्हनीडीह, पामगढ़, बलौदा, नवागढ़, अकलतरा) के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आवश्यक बैठक प्रांतीय पदाधिकारी छ.ग. प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती उमा पांडे जी एवं प्रांतीय संगठन मंत्री श्री छवि पटेल जी की उपस्थिति में जाँजगीर में किया गया। जिसमें छ.ग. प्रांताध्यक्ष श्री मनीष मिश्रा जी से दूरभाष से संपर्क करके व समस्त ब्लॉक अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों के द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। वर्तमान में जिला अध्यक्ष श्री विश्वकांत शर्मा जी को प्रांतीय प्रतिनिधित्व के लिए आगे भेजने तथा उनके सहयोग एवं सानिध्य से उनके स्थान पर नए जिलाध्यक्ष श्री रविंद्र राठौर जी
को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया। छ.ग. सहायक शिक्षक फेडरेशन के नए अध्यक्ष श्री रविंद्र राठौर जी होंगे। शुभचिंतकों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।*
0 टिप्पणियाँ