शक्कर की प्रति किलो निर्धारित कीमत 17 रूपये के स्थान पर 20 रूपये में बेचने की शिकायत पर कलेक्टर ने सेवा सहकारी समिति पुटीडीह के राशन विक्रेता फुलसिंह सिदार को निलंबित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सेवा सेवा सहकारी समिति की ई पास मशीन का निरीक्षण किया। मशीन में फिंगरप्रिंट लगाकर देखा और मशीन से जेनरेट होने वाले बिल का निकालकर उसका अवलोकन किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान उपस्थित राशन कार्डधारियों को प्रतिमाह प्राप्त होने वाले चांवल की मात्रा की जानकारी ली।
स्वामी आत्मानंद स्कूल डभरा का निरीक्षण,
प्रभारी प्राचार्य हटाए गए,
रीतिका विश्वकर्मा को दिया गया आस्थाई प्रभार-
कलेक्टर श्री शुक्ला ने आज डभरा स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण में आत्मानंद स्कूल के प्रभारी प्राचार्य श्री अनिल कुमार साहू की अपने कर्तव्यों के प्रति गंभीर उदासीनता पाई गई।
कलेक्टर के निरीक्षण में स्वामी आत्मानंद स्कूल में साफ-सफाई की कमी पाई गई ।प्राचार्य का अपने मातहतों पर कोई नियंत्रण नहीं होना पाया गया। प्राचार्य को स्कूल के लैब तक की जानकारी नहीं थी।
प्राचार्य की कर्तव्य के प्रति लापरवाही और उदासीनता पर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर की और प्राचार्य को तत्काल पद से हटाने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री खरे ने बताया कि वर्तमान प्राचार्य श्री साहू को आत्मानंद स्कूल डभरा के प्रभार से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर ब्याख्याता रीतिका विश्वकर्मा को स्कूल का प्रभार सौंपा गया है।
पुटीडीह गौठान का निरीक्षण-
कलेक्टर ने डबरा के निकट ग्राम पुटीडीह स्थित गौठान का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने गौठान संचालन और व्यवस्था के प्रति अपना संतोष जाहिर किया। कलेक्टर ने स्व सहायता समूह की आय में वृद्धि के मद्देनजर गौठान में आर्थिक गतिविधियां बढ़ाने के निर्देश दिए। वहीं पशुओं के लिए छाएं की व्यवस्था हो सके, इसके लिए गौठान में छायादार पौधों का रोपण करने और उसकी सुरक्षा, संवर्धन करने के लिए दिए।
पीडब्ल्यूडी ईई को कारण बताओ नोटिस -
भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने चंद्रपुर &डबरा मार्ग का निरीक्षण किया। लोक निर्माण विभाग को इस मार्ग की मरम्मत का कार्य सौंपा गया था। रोड मरम्मत का कार्य नहीं कराए जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यपालन अभियंता लहरें को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए ।
निरीक्षण के दौरान खाद्य अधिकारी श्री मनोज त्रिपाठी, तहसीलदार डभरा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ