राज्य शासन के निर्देशों के अनुरूप आमजनों की समस्या के निराकरण के लिए प्रति सप्ताह के मंगलवार को जनसुनवाई रखी जाती है। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में इस मंगलवार को 88 आवेदक अपनी समस्याए लेकर आए। उन्होंने अधिकारियों को अपनी समस्याएं बताई।
अपर कलेक्टर श्री उमेश प्रकाश शुक्ला ने जनसुनवाई में आवेदकों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों को समय-सीमा में आवेदनों के निराकरण के निर्देश दिए।
इस मौके पर विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे। सभी अधिकारियों ने आवेदकों की समस्याओं को सुना और निराकरण का आश्वासन दिया।
0 टिप्पणियाँ