Music

BRACKING

Loading...

आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के अनुकूल आकर्षक पेंटिंग और रंगाई पुताई करवाएं - कलेक्टरआंगनवाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण

 ब्रज रावत
 आंगनवाड़ी केंद्रों में 5 वर्ष तक के बच्चों को पोषण युक्त आहार और शिक्षा प्रदान की जा रही है ताकि बच्चों का बेहतर विकास हो सके। यदि आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के अनुकूल वातावरण होगा तो बच्चे रुचि से बैठेंगे इसलिए आंगनवाड़ी केंद्रों में आकर्षक पेंटिंग, रंगाई व पुताई करवाएं। यह निर्देश कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने आंगनवाड़ी केंद्रों के निरीक्षण के दौरान दिए।
 कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह मंगलवार को आंगनवाड़ी केंद्रों के निरीक्षण के लिए निकले। उन्होंने शिवपुरी और कोलारस की आंगनबाड़ियों का निरीक्षण किया। शिवपुरी में लुधावली गौशाला और नौहरीकला स्थित आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया और मंगलवार को आंगनवाड़ी केंद्रों में मंगल दिवस का आयोजन भी किया गया जिसमें केक काटकर बच्चों का जन्मदिन मनाया। बच्चों को उपहार बांटे और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को स्वच्छता किट प्रदान की। 
भ्रमण के दौरान डीएफओ मीना मिश्रा, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र सुंद्रियाल और संबंधित क्षेत्र के परियोजना अधिकारी भी उपस्थित रहे।

बच्चों के मनोरंजन के लिए दी टीवी
कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने अडॉप्ट आंगनवाड़ी अभियान के तहत कोलारस की सेसई सड़क स्थित आंगनवाडी और पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने पडोरा की आंगनवाड़ी को गोद लिया है। अधिकारियों ने आंगनवाड़ी में एलईडी टीवी प्रदान की। जिससे बच्चों का मनोरंजन हो सके। इसके अलावा टीवी पर किशोरी बालिकाओं और महिलाओं को बच्चों और बालिकाओं के विकास से संबंधित जन जागरूकता के कार्यक्रम भी दिखाये जा सके। अधिकारियों ने आंगनवाड़ी केंद्रों में वृक्षारोपण भी किया।

आंगनबाड़ी केंद्रों में सोलर पैनल से मिल रही है बिजली
जिले के कई आंगनवाड़ी केंद्रों में सोलर पैनल से बिजली की व्यवस्था की गई है। भ्रमण के दौरान लुधावली और नोहरीकला केंद्र में सोलर पैनल से पंखे चल रहे थे। जिसे देखकर कलेक्टर कुमार सिंह ने महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी से कहा कि अन्य आंगनवाड़ी केंद्रों में भी इसी प्रकार के प्रबंध किए जा सकते हैं। इसमें जन सहयोग से भी काम कराया जा सकता है ताकि गर्मी के समय में बच्चों को अनुकूल वातावरण मिले। अभी जिले के 21 आंगनवाड़ी केंद्रों में सोलर ऊर्जा से विद्युत की व्यवस्था की गई है।

जल जीवन मिशन के कार्यो का लिया जायजा
भ्रमण के दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों में जल जीवन मिशन के तहत किए गए कार्यों का जायजा लिया। आंगनवाड़ी केंद्रों में पेयजल की व्यवस्था के लिए नल कनेक्शन किए गए हैं। इसकी जानकारी लेते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को गुणवत्ता युक्त कार्य करने के निर्देश दिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ