Music

BRACKING

Loading...

समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय के लिए किसान अब 30 अप्रैल तक कर सकेंगे स्लॉट बुकिंग



शिवपुरी,  रबी उपार्जन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय के लिए किसानों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए स्लॉट बुक करने की तिथि पुनः बढ़ाई गई है। किसानों द्वारा स्लॉट बुकिंग किए जाने के लिए अंतिम तिथि अब 30 अप्रैल निर्धारित की गई है।
सभी किसान www.mpeuparjan.nic.in पर स्लॉट बुकिंग खरीदी केंद्र, ग्राम पंचायत एवं लोक सेवा केंद्र पर निःशुल्क करा सकते हैं एवं एमपी ऑनलाइन, नागरिक सुविधा केंद्र या कंप्यूटर साइबर कैफे पर 10 रूपए प्रति पंजीयन निर्धारित शुल्क पर बुक करा सकते हैं। स्लॉट बुकिंग में तिथि गलत हो जाने पर किसान स्लॉट डिलीट करवाकर नवीन संशोधित दिनांक का स्लॉट भी बुक करा सकते हैं।
जिला आपूर्ति अधिकारी ने जिले के समस्त हितग्राहियों से अपील की है कि जो हितग्राही प्रतिमाह राशन प्राप्त करते है उनको शासन नियमानुसार अपने परिवार के सभी सदस्यों का ई केवायसी (आधार सत्यापन) कराना है तथा कम से कम अपने परिवार के एक सदस्य का मोबाइल भी दर्ज कराना है जिससे हितग्राही को स्वयं अपने मोबाइल नम्बर पर खाद्यान्न प्राप्त होने का एसएमएस प्राप्त हो सके। ई केवायसी का कार्य संबंधित शासकीय उचित मूल्य की दुकान विक्रेता द्वारा अपनी पीओएस मशीन के माध्यम से किया जाएगा। इस कार्य में नगरीय निकाय स्तर पर संबंधित वार्ड प्रभारी तथा ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक दुकान विक्रेता का सहयोग कर दुकान से संलग्न सभी पात्र हितग्राहियों को ई-केवायसी कराने के लिए जागृत करेंगे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ