पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम बैंहठा-बैंहठी में गुरुवार दोपहर अचानक एक किसान के खेत में रखे भूसे में आग लग गई। इससे भूसे में उठी आग की लपटें देख ग्रामीणों ने पानी डालकर आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग ज्यादा होने के चलते काबू में नहीं आ सकी। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड दी।
इससे बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने 30 मिनिट में आग पर काबू पाया गया। दरअसल खेत में आग लगी, वहां आसपास के खेतों में किसानों की गेहूं की फसल कटी हुई रखी हुई थी। लेकिन गनीमत रही कि फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। इससे अन्य किसानों का बड़ा नुकसान होने से बच गया।

0 टिप्पणियाँ