शिवपुरी कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला गौ पालन एवं पशुधन संवर्धन समिति शिवपुरी की बैठक जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न गोशालाओं के संचालन में आ रही समस्याओं को समस्त उपस्थित गोशाला संचालकों द्वारा व्यक्त किया गया। बैठक में कलेक्टर ने सभी समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्वक निराकरण के लिए आश्वासन दिया गया।
इसी तारतम्य में गौशाला संचालकों द्वारा अवगत कराया गया कि जिले में भूसा कारोबारियों द्वारा भूसे का अवैध स्टॉक कर कालाबाजारी की जा रही है। जिससे भूसे के दाम अत्यधिक बढ़ रहे हैं। जिससे गोशालाएं भूसा क्रय नहीं कर पा रही हैं। गोशालाओं को न्यूनतम दर पर भूसा व्यापारियों से भूसा उपलब्ध कराने के लिए अनुरोध किया जाए।
कलेक्टर द्वारा जिले से बाहर भूसे के निर्यात पर पहले ही प्रतिबंध लगाया जा चुका हैं। इसके साथ ही भूसे की कालाबाजारी के संबंध में गोशाला संचालकों को आश्वासन दिया गया यदि किसी के द्वारा भूसे की कालाबाजारी होती है और भूसा व्यापारी नियम विरुद्ध स्टॉक करता है एवं अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए अवैध रूप से भूसा निर्यात करता है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ