शिवपुरी में एक 6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए हैं। आरोपी फिलहाल अज्ञात है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
दरअसल, पोहरी के लौखारी गांव में 6 साल की बच्ची अपने परिजनों के साथ कोटा भगोरा गांव में बुआ के घर आई थी। शुक्रवार को मासूम की मां गेहूं के खेत में कटाई कर रही थी। इस दौरान महिला ने अपने 4 बच्चों को एक पेड़ की छांव में बैठा दिया। कुछ देर बाद महिला की अचानक नजर पड़ी तो उसकी एक बच्ची गायब थी। कुछ देर तक ढूंढने के बाद बच्ची पास के खेत में पड़ी मिली। उसे उल्टियां हो रही थी। मासूम को तत्काल शिवपुरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
डॉक्टरों ने किया दुष्कर्म का खुलासा
चेकअप में पता चला कि बच्ची के गुप्तांगों में ब्लडिंग हो रही थी। डॉक्टरों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को समझते हुए इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने तत्काल महिला एसआई प्रियंका पाराशर को जांच करने निर्देश दिए। पूछताछ के दौरान मासूम के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। वहीं अपराधी अज्ञात बताया जा रहा है। सुरवाया थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

0 टिप्पणियाँ