Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी में सड़क हादसा:ट्रक ने स्कूटी सवार प्राइवेट शिक्षिका को मारी टक्कर बाल बाल बची जान, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

 


शिवपुरी के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत रायचंद्रखेड़ी मोड़ पर एक हादसा घठित हो गया। हादसे में अनियंत्रित ट्रक ने स्कूल पढ़ाने जा रही शिक्षिका को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में शिक्षिका बुरी तरीके से जख्मी हो गई। जिसे उपचार के लिए शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे एक निजी अस्पताल में बेहतर उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार निसिता जैन प्राइवेट स्कूल रोज वैली में पढ़ाती हैं। हर रोज की तरह आज भी निसिता अपनी स्कूटी पर सवार होकर एबी रोड होते हुए रोज वैली स्कूल जा रही थी। हाईवे पर रायचंद्र खेड़ी मोड पर मुड़ने के लिए निसिता ने हाथ व इंडिकेटर दिया परंतु ग्वालियर की ओर से आ रहे ट्रक चालक ने शिक्षिका निशिता जैन की स्कूटी को जबरदस्त टक्कर मार दी।

दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे में निसिता जैन बुरी तरीके से जख्मी हो गई। इस बीच उसी स्कूल में पढ़ाने वाले राघवेंद्र सिंह परमार अपनी कार में सवार होकर पीछे से आ रहे थे इस दौरान निसिता घायल अवस्था में सड़क पर पड़ी हुई थी निसिता को तत्काल राघवेंद्र सिंह परमार के द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ