Music

BRACKING

Loading...

शिवुपरी में बुजुर्ग का मर्डर:पिता ने बेटे को सुबह जगाया तो उसने चाकू से कर से दी हत्या

 


शिवपुरी में एक पिता के रोज-रोज के टॉर्चर से नाराज होकर बेटे ने पिता की चाकू से गाेदकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया वहीं बेटे को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के न्यू शिव कॉलोनी शंकर जी के मंदिर के पास किराए के मकान में रहने वाले रामेश्वर दयाल शर्मा उम्र 65 वर्ष अपनी पत्नी और एक बेटे के साथ रहते थे। रामेश्वर दयाल शर्मा का बेटा 27 वर्षीय उपेंद्र शर्मा टूथपेस्ट की एजेंसी में सेल्समैन का काम करता था।

जानकारी के अनुसार रामेश्वर दयाल शर्मा अधिकतर समय पूजा पाठ में व्यतीत करते थे। सुबह भी वे जल्दी जाकर पूजा पाठ में जुट जाते थे। इस दौरान हर रोज पिता रामेश्वर दयाल शर्मा के द्वारा उसके पुत्र उपेंद्र शर्मा को अल सुबह की उठाने का प्रयास किया जाता था। बेटे को यह बात बुरी लगती थी और आज सुबह जब रामेश्वर दयाल शर्मा ने अपने बेटे को उठाने का प्रयास किया तो बेटा क्रोधित हो गया बेटे ने अपने पिता रामेश्वर पर चाकुओं से हमला बोल दिया बेटे ने पिता पर चाकू से कई वार किए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना सिटी कोतवाली थाना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस रामेश्वर दयाल शर्मा को लेकर हॉस्पिटल पहुंची जहां डॉक्टरों ने रामेश्वर को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

पुलिस ने जब सख्ती से उपेंद्र से पूछताछ की तो उपेंद्र ने बताया कि उसका पिता उसके साथ कभी भी किसी के सामने उसकी मारपीट कर देता था। वह दिन भर की थकान मिटाने के लिए रात भर सोना चाहता था परंतु उसका पिता उसे सुबह से उठाने का प्रयास करता था इसी बात से नाराज होकर आज उसे क्रोध आ गया और उसने अपने पिता की हत्या कर दी। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सुनील खेमरिया का कहना है कि आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है आरोपी पुत्र पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ