
शिवपुरी के देहात थाना क्षेत्र के लुधावली में एक महिला ने डाई का सेवन कर लिया। आत्महत्या करने की वजह पति से फोन पर हुए झगड़े को बताया गया है। महिला को गंभीर हालत में शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार लुधावली की रहने वाली पूनम पाल की शादी 10 वर्ष पहले नरवर के ग्राम बड़खाई के रहने वाले विजय पाल के साथ हुई थी। शादी को 2 वर्ष बीतने के बाद पति कोई काम धंधा नहीं करता था। इसी वजह से पत्नी पूनम पाल अपने पति को लेकर अपने मायके आकर रहने लगी। मायके में आकर पूनम पूड़ी बेलने के काम पर जाने लगी और अपनी जैसे तैसे गुजर-बसर कर रही थी। परंतु पूनम का पति विजयपाल शिवपुरी रहकर भी कोई काम धंधा नहीं करता था। इन 10 वर्षों में पूनम के दो बच्चे भी हुए जिनके लालन-पालन का जिम्मा पूनम के ही कंधों पर आ गया। इसके बावजूद पूनम के पति विजयपाल ने कोई काम धंधा शुरू नहीं किया।
ससुराल ले जाना चाहता था बेरोजगार पति, हुई बहस
पूनम पाल की मां ने बताया कि उसका दामाद अपने गांव गया हुआ था। आज दोपहर उसका फोन आया और उसने पूनम से कहा कि वह नरवर में किराए के मकान को लेकर रहना चाहता है। इसी बात को लेकर फोन पर पूनम की और उसके पति के बीच बहस हो गई। पूनम का उसके पति से कहना था कि बिना कोई काम धंधा करे वह नरवर में किराए के मकान में अपने बच्चों के साथ कैसे रहेगी। इसके लिए खर्चे की भी कोई व्यवस्था नहीं की है।
परंतु पूनम का पति नहीं माना फोन पर उसे नरवर रहने आने के लिए जिद करने लगा। जिस पर पूनम ने अपने पति से 15 हजार की मांग रख दी जिसके बाद वह उसके साथ नरवर रहने जाएगी। इसी बात को सुनकर पति भड़क गया और दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसी बात से नाराज होकर पूनम ने घर में रखी डाई को पी लिया।
0 टिप्पणियाँ