शिवपुरी जिले के कोलारस नगर में किसान के साथ धोखाधड़ी कर दी गई। अज्ञात बदमाश द्वारा किसान के ATM को बदलकर खाते में पड़े पैसों को निकाल लिया गया। जिसकी शिकायत किसान से कोलारस थाने में पहुंचकर दर्ज कराई है।
थाने में शिकायत लेकर ग्राम संगेश्वर निवासी किसान देवेंद्र सिंह दांगी निवासी ने बताया कि 19 अप्रैल को कोलारस स्थित एसबीआई एटीएम पर रुपए निकालने गया था। उसने एटीएम से 5 हजार रुपए निकाले और रुपए गिनने लगा, तब तक पास में खड़े एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसका एटीएम कार्ड एटीएम से निकाल लिया और जब मेरे द्वारा एटीएम मांगा गया तो दूसरा एटीएम मुझे देकर वहां से चलता कर दिया।
शनिवार काे अकाउंट चेक किया तो उसमें से 13 हजार रुपए गायब थे, जब बैंक जाकर चेक कराया तो बैंक में बताया गया कि 13 हजार रुपए को बिंदल मार्केट स्थित एटीएम से निकालना बताया गया। जिसके बाद वह पुलिस थाने में उसने अज्ञात बदमाश के खिलाफ शिकायती आवेदन दिया है। फिलहाल पुलिस द्वारा आवेदन लेते हुए मामले की जांच करने का आश्वासन दिया।

0 टिप्पणियाँ