Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी :सिद्धेश्वर मेला विवाद मै अल्टीमेटम के बाद नगर पालिका ने हटवाए झूले के साथ दुकानें भी

 शिवपुरी नगर में 3 साल बाद लगने वाला सिद्धेश्वर मेला में दुकानदार सहित झूला संचालक और नगर पालिका शिवपुरी के मुख्य नगर पालिका अधिकारी के बीच बीते 2 दिन पूर्व विवाद की स्थिति बनी थी। मुख्य नगरपालिका अधिकारी शैलेश अवस्थी द्वारा मेला ग्राउंड से दो दिन के भीतर दुकानें और झूलों को हटाने का अल्टीमेटम दिया था, जिसके बाद मंगलवार को नगर पालिका अमला सिद्धेश्वर मेला ग्राउंड पहुंचा, जहां पर झूला संचालकों को 2 घंटे के भीतर झूला हटाने का अल्टीमेटम दिया गया।

दरअसल, इस बार लगने वाले सिद्धेश्वर मेले का ठेका शर्मा इलेक्ट्रिकल के द्वारा 18 लाख में लिया गया है, जिसके बाद नगर पालिका शिवपुरी को लगने वाले मेले का प्रांगण पूरी तरीके से खाली कर ठेकेदार को देना है। हालांकि मेले में दुकान लगाने पहुंचे कुछ दुकानदार और झूला संचालकों ने नए ठेकेदार से बिना अनुमति लिए ही मेला प्रांगण में जगह रोक ली। ठेकेदार ने इन दुकानदारों और झूलेवालों की शिकायत नगर पालिका से की। इस पर नगर पालिका ने दुकानदार और झूला संचालकों को दो दिन का अल्टीमेटम दिया था। हालांकि झूला संचालक और दुकानदारों ने अपना सामान मौके से नहीं हटाया। इसके बाद नगर पालिका अमला मंगलवार को जेसीबी के साथ मौके पर पहुंचा और झूला सहित दुकानों को हटा दिया।

जगह बदलने का सता रहा है डर
सिद्धेश्वर मेले में मेला लगाने पहुंचे दुकानदारों सहित झूला संचालकों का कहना है कि बीते कई वर्षों से जिस स्थान पर वह झूला या दुकान लगाते थे। वह स्थान पहले से ही नियत रहता था। इस बार जिस जगह पर वह दुकान लगाते थे, वहां से सामान को नए ठेकेदार द्वारा हटवा दिया गया है। इसके साथ ही जिस दुकान के 3500 रुपए प्रति ब्लॉक लिए जाते थे, उस स्थान का किराया बढ़ाने की बात ठेकेदार के लोगों द्वारा कही गई है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ