ज
मंगलवार काे नसुनवाई में एक मां रोती बिलखती पहुंची। मां का आरोप था कि उसके बेटे को करंट लगाकर मौत के घाट उतार दिया गया, लेकिन आरोपियों को अब तक सजा मिली।
न्याय की गुहार लगाने पहुंची कोलारस थाना क्षेत्र के शाखनोर गांव की धनकवंर जाटव का कहना था कि उसके बेटे को करंट लगाकर मार दिया गया, जिन लोगों ने उसके बेटे को मारा था, वह खुले में घूम रहे हैं। मैं कई महीनों से न्याय की गुहार लगाते हुए अधिकारियों के पास भटक रही हूं। महिला का कहना है कि जिस ने उसके बेटे को मारा उसे भी सजा मिलनी चाहिए।
यह था मामला
कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम शाखनोर में 7 जून 2021 की मौत करंट लगने से हुई थी। प्रदीप का शव सिंध नदी में मिला था। मृतक प्रदीप जाटव गांव के ही छोटू जाटव के साथ मछली पकड़ने सिंध नदी पर गया हुआ था। नदी में डले तार से करंट फैला था, जिसकी चपेट में प्रदीप आ गया। प्रदीप की मां का कहना है कि उसके बेटे को पहले गर्दन में करंट लगाया गया, उसके बाद उसे नदी में फेंक दिया गया। पुलिस ने उसके दिए हुए बयानों के अनुसार मामला दर्ज नहीं किया।
लुकवासा चौकी प्रभारी योगेंद्र सेंगर का कहना है कि प्रदीप की मौत के बाद आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला भी दर्ज किया था। आरोपी जेल में भी रह कर आया है। इसके बाद मामला न्यायालय में चल रहा है।

0 टिप्पणियाँ