जांजगीर चांपा,21 अप्रैल,2022/ फलफूल रहा है प्राइवेट स्कूलों की दुकानदारी" शीर्षक से प्रकाशित समाचार के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी, शैक्षणिक जिला सक्ती ने बताया कि उन्हें निजी स्कूल द्वारा पुस्तक और अन्य शैक्षणिक सामग्री विक्रय किए जाने संबंधी कोई शिकायत नहीं मिली है। डीईओ सक्ती ने बताया कि शिक्षा जिला सक्ती अधीन 224 निजी स्कूल संचालित है। जिनमें सभी निजी स्कूलों में शासन के निर्देशानुसार छ.ग. फीस विनियामक समिति का गठन किया गया है, शैक्षणिक जिला सक्ती के अधीन संचालित निजी स्कूलों में निशुल्क एवं बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 का कड़ाई से पालन किये जाने के निर्देश नोडल प्राचार्यो को दिये गये हैं। जिले अन्तर्गत निजी स्कूल द्वारा पुस्तक एवं अन्य शैक्षिक सामग्री विक्रय किये जाने एवं शाला से ही क्रय किये जाने संबंधी कोई शिकायत कार्यालय को प्राप्त नही हुई है।
समाचार
जिला स्तरीय स्थानीय शिकायत समिति की बैठक 22 अप्रैल को,
जांजगीर-चांपा, 21 अप्रैल, 2022/ महिलाओं का कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013 की धारा 9 के अंतर्गत प्रस्तुत परिवार प्रकरणों की सुनवाई संबंधी बैठक 22 अप्रैल को दोपहर 12 बजे राज्य महिला आयोग की सदस्य सुश्री शशिकांता राठौर के कार्यालय के बैठक कक्ष में होगी। कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ने सभी संबंधितों को बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
.jpeg)
0 टिप्पणियाँ