Music

BRACKING

Loading...

देश-विदेश : लंदन में पाकिस्तान के पू़र्व पीएम नवाज शरीफ पर हमला

 लंदन में पाकिस्तान के पू़र्व पीएम नवाज शरीफ पर हमला हुआ है। अज्ञात शख्स ने नवाज के ऑफिस के सामने उन पर फोन फेंक दिया। इसमें उनका बॉडीगार्ड घायल हो गया है। माना जा रहा है कि हमला करने वाला आरोपी PTI समर्थक है।

आज की अन्य बड़ी खबरें...

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 13 दिन में 11वीं बार उछाल, सबसे ज्यादा 84-85 पैसे दाम मुंबई में बढ़े

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर एक बार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा 84-85 पैसे का उछाल मुंबई में आया है। यहां पेट्रोल की नई कीमत 118.41 रुपए और डीजल की नई कीमत 102.64 रुपए हो गई है। तेल के दामों में 13 दिन में यह 11वीं बार बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

शहरबढ़ोतरीपेट्रोल नई कीमतडीजल नई कीमत
मुंबई84-85 पैसे118.41 रुपए102.64 रुपए
दिल्ली80-80 पैसे103.41 रुपए94.67 रुपए
कोलकाता84-80 पैसे113.03 रुपए97.82 रुपए
चेन्नई75-75 पैसे108.96 रुपए99.04 रुपए

राज ठाकरे की चेतावनी, सरकार ने मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं हटाए तो बजाएंगे हनुमान चालीसा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के चचेरे भाई और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने महाराष्ट्र राज्य सरकार से मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की मांग की है। उन्होंने मुंबई के शिवाजी पार्क में समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, 'मस्जिदों में लाउडस्पीकर इतनी अधिक मात्रा में क्यों बजाए जाते हैं? अगर इसे नहीं रोका गया तो मस्जिदों के बाहर अधिक मात्रा में हनुमान चालीसा के स्पीकर बजने लगेंगे।'

आसमान में दिखी अद्भूत चमकती हुई रौशनी, उल्कापिंड होने की आशंका

मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ जिलों में शनिवार शाम आसमान में एक अनोखा नजारा देखने को मिला। माना जा रहा है कि ये उल्का पिंड है। आसमान से गिरते हुए इस उल्कापिंड में बेहद चमकती हुई रोशनी दिखी। जिसने भी इसे देखा अचंभित रह गया। हालांकि, ये उल्कापिंड है या कुछ और, वैज्ञानिकों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। ये उल्का पिंड सामान्य तौर पर गिरते रहते हैं, यह पिंड आकार में बड़ा था इसलिए खुली आंखों से देखा जा सका।

नेपाली पीएम देउबा आज काशी जाएंगे, पशुपति नाथ मंदिर के रेनोवेशन की आधारशिला रखेंगे

नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा रविवार को काशी विश्वनाथ जाएंगे। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी करेंगे। नेपाली पीएम काशी विश्वनाथ से पशुपतिनाथ का नाता मजबूत करेंगे। काशी विश्वनाथ से पहले देउबा कालभैरव मंदिर में भी पूजा करेंगे।

भारत-तुर्कमेनिस्तान के बीच 4 समझौतों पर हस्ताक्षर

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंड ने तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति सर्दार बर्दीमुहामेदोव से मुलाकात की।
भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंड ने तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति सर्दार बर्दीमुहामेदोव से मुलाकात की।

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंड तुर्कमेनिस्तान की यात्रा पर हैं। आजाद तुर्कमेनिस्तान में किसी भारतीय राष्ट्रपति की यह पहली यात्रा है। इस बीच भारत और तुर्कमेनिस्तान के बीच डिजास्टर मैनेजमेंट और फाइनेंशियल इंटेलिजेंस सहित अलग-अलग क्षेत्रों में सहयोग के लिए चार समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। इस दौरान दोनों देशों के बीच मल्टीडाइमेंशनल पार्टनरशिप और एनर्जी कॉरपोरेशन के विस्तार करने पर सहमती व्यक्त की गई।

Google ने रूस-यूक्रेन जंग का फायदा उठाने वाले कंटेंट की मोनेटाइजेशन पर रोक लगाई

Google अपनी सभी पब्लिशर्स पॉलिसी और Google पब्लिशर्स प्रतिबंधों को नए पब्लिशर्स पॉलिसी हेल्प सेंटर में माइग्रेट और कंसोलिडट करने की प्रक्रिया में है।
Google अपनी सभी पब्लिशर्स पॉलिसी और Google पब्लिशर्स प्रतिबंधों को नए पब्लिशर्स पॉलिसी हेल्प सेंटर में माइग्रेट और कंसोलिडट करने की प्रक्रिया में है।

Google ने रूस-यूक्रेन जंग पर रिपोर्टिंग करने वाले डिजिटल पब्लिशर्स के लिए गाइडलान जारी की है। गाइडलान में कहा कि रूस-यूक्रेन जंग के कारण, उन सभी कंटेंट के मोनेटाइजेशन पर रोक लगाई जा रही हैं, जिसमें जंग का फायदा उठाया जा रहा है।

आंध्र प्रदेश में भूकंप के हल्के झटके

आंध्र प्रदेश के तिरुपति से 85 किमी उत्तर-पूर्व में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप बीती रात 1.10 बजे आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.6 मापी गई। कोई नुकसान नहीं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ