Music

BRACKING

Loading...

देश-विदेश : पाकिस्तान में सरकार जाएगी या इमरान की कप्तानी बची रहेगी फैसला आज, अंबानी को पछाड़कर अडाणी एशिया में सबसे अमीर

लेखक: अजीत पंवार 

नमस्कार,

भारत के दो पड़ोसी पाकिस्तान और श्रीलंका उथल-पुथल भरे दौर में हैं। नए पाकिस्तान का वादा करके सत्ता में आए इमरान खान का सियासी भविष्य आज तय होगा। सरकार गिरने के पूरे आसार है, लेकिन इमरान का कहना है कि मेरे पास एक सरप्राइज है। उधर, श्रीलंका में महंगाई की वजह से इमरजेंसी लगाने की नौबत आ गई। राशन की दुकानों पर सेना तैनात है। सिर्फ 5 मिनट में देश-दुनिया की बड़ी खबरें पढ़िए मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में…

सबसे पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर होगी नजर

  1. पाकिस्तान में इमरान सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर संसद में वोटिंग होगी।
  2. IPL में दोनों मैच हार चुकी चेन्नई और पंजाब के बीच शाम 7.30 बजे मुकाबला होगा।
  3. महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड आमने-सामने होंगे।

5 बड़ी खबरें, जो आपको अपडेट रखेंगी

1. अडाणी एशिया के सबसे अमीर शख्स बने, दुनिया में 10वें नंबर पर
अडाणी ग्रुप के मालिक गौतम अडाणी भारत के साथ ही एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ 100 अरब डॉलर हो गई है। अडाणी दुनिया के अमीरों में 10वें नंबर पर हैं। मुकेश अंबानी 99 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ देश में दूसरे और दुनिया में 11वें नंबर पर हैं। एलन मस्क इस लिस्ट में टॉप पर हैं।
 

2. कीव से पीछे हट रही रूसी सेना, कवरेज के लिए गए फोटो जर्नलिस्ट की मौत

रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव से पीछे हटना शुरू कर दिया है। यूक्रेन का मानना है कि रूस ऐसा अपने कब्जे वाले डोनेट्स्क और लुहान्स्क में स्थिति मजबूत करने की रणनीति के तहत कर रहा है। इस बीच जंग के 38वें दिन कीव के पास फोटो जर्नलिस्ट मैक्स लेविन की लाश मिली। वे युद्ध की कवरेज करने निकले थे, लेकिन 13 मार्च से उनका कुछ पता नहीं चल रहा था।
 

3. संसद में वोटिंग से पहले इमरान बोले– मुल्क को खुशखबरी दूंगा
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की सियासी जिंदगी के लिए आज का दिन सबसे अहम है। संसद में उनकी सरकार के खिलाफ पेश अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होगी। इसमें सरकार का गिरना तय है। इससे एक दिन पहले इमरान ने कहा कि मैं मुल्क को खुशखबरी देने जा रहा हूं। रविवार के लिए मेरे पास एक से ज्यादा प्लान हैं। उन्होंने विपक्ष के विरोध में लोगों से इस्लामाबाद आने के लिए कहा है।
 

4. श्रीलंका में इमरजेंसी के बाद 36 घंटे का कर्फ्यू, भारत ने मदद भेजी
जरूरी चीजों की किल्लत और महंगाई के विरोध में हिंसक प्रदर्शन के बाद श्रीलंका के राष्ट्रपति राजपक्षे ने इमरजेंसी लगा दी। अब सेना किसी को भी बिना केस अरेस्ट कर सकती है। हालात न बिगड़ें इसके लिए देश भर में 36 घंटे का कर्फ्यू लगाया गया है। कोलंबो में सेना की तैनाती के बीच दुकानें खोली गईं। फ्यूल की कमी के बीच भारत ने मदद के तौर पर 40 हजार टन डीजल श्रीलंका भेजा हैं।
 

5. IPL के डबल हैडर मुकाबलों में गुजरात और राजस्थान की जीत

IPL के 10वें मैच में शुभमन गिल की शानदार फिफ्टी के बाद फर्ग्यूसन ने विकेटों का चौका लगाकर गुजरात को जिता दिया। टीम ने दिल्ली के सामने 172 रनों का टारगेट रखा था। गिल ने 84 रन बनाए। जवाब में दिल्ली के बल्लेबाज 157 रन ही बना पाए। ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। इससे पहले हुए मैच को राजस्थान ने जीता। उसने मुंबई इंडियंस को 23 रन से हराया।
 

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. राजस्थान के करौली में हिंदू संगठनों के जुलूस पर पथराव के बाद हिंसा, 4 पुलिसकर्मियों समेत 42 घायल, इंटरनेट बंद 
  2. ब्रिटेन में मिला कोरोना का नया और सबसे संक्रामक वैरिएंट, WHO ने कहा- ओमिक्रॉन से 43% ज्यादा तेजी से फैलता है 
  3. मार्च की गर्मी ने 121 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, 1901 के बाद पहली बार पारा 40 डिग्री के पार रहा, 9 राज्यों में लू की चेतावनी  
  4.   

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ