परिवार शादी समारोह में शामिल होने चला गया और अज्ञात बदमाश घर का ताला तोड़कर घुस गए। घर से जेवर, बर्तन, सिलेंडर आदि सामान चोरी चला गया है। करैरा थाना पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर मामला बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। फरियादी संजीव (35) पुत्र स्व. नाथूराम रजक निवासी टीला रोड करैरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह 17 अप्रैल को परिवार सहित अपनी ससुराल शिवपुरी शादी में गया था।
घर का ताला लगाकर गए थे। जब 23 अप्रैल को लौटे तो ताला टूटा पड़ा था। घर के अंदर देखा तो सामान बिखरा मिला। घर में रखी एलईडी टीवी, बिजली की मोटर, सोने के कानों के फूल, चांदी की पायल, करधौनी, पीतल के बर्तन, गैस सिलेंडर चोरी चला गया है।
इधर दो जुआरी दबोचे: सुरवाया थाना क्षेत्र के ग्राम भड़ाबाबड़ी में मुखबिर की सूचना से राहगीर कन्हैया बाथम एवं हमराही फोर्स को अवगत कराकर बताए स्थान पर पहुंचकर बिजली के खंबे के नीचे दो व्यक्ति ताश पत्तों से हार जीत का दाव लगाकर रहे थे।
इन्हें दबोचकर नाम पता पूछा तो एक ने अपना नाम कलदार (35) पुत्र अमरा बंजारा तथा दूसरे ने अपना नाम प्रताप बंजारा (40) पुत्र छंगा बंजारा निवासी भड़ाबाबड़ी बताया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 100 रुपए व एक ताश की गड्डी जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है।

0 टिप्पणियाँ