Music

BRACKING

Loading...

स्टील टैंक से सप्लाई की मैन पाइप फूटी:हैंडओवर से पहले ही डिस्ट्रीब्यूशन लाइन फूटी, स्टील टैंक से सिंध के पानी की सप्लाई प्रभावित



 शिवपुरी दोशियान की जीआरपी पाइप लाइन प्रारंभ से ही धोखा देती आ रही है, अब अमृत योजना के तहत बिछाई जा रही डिस्ट्रीब्यूशन पाइप लाइन में भी लीकेज हो रहे हैं। झांसी तिराहे के पास सड़क के ठीक नीचे मैन डिस्ट्रीब्यूशन पाइप लाइन फूट गई। सड़क को बीचों बीच खोदकर लीकेज ठीक करना पड़ा। पाइप लाइन फूटने से स्टील टैंक से जुड़ी सिंध के पानी की सप्लाई प्रभावित रही।

फर्जीवाड़े के चलते सिंध जलावर्धन योजना फेल होने के बाद अमृत योजना के तहत डिस्ट्रीब्यूशन पाइप लाइन बिछाने का कार्य कराया जा रहा है। ठेकेदार जेएम बगासिया द्वारा बिछाई गई डिस्ट्रीब्यूशन पाइप लाइन से ही अधिकांश कनेक्शन होकर पानी की सप्लाई दी जा रही है। 7-8 किमी पाइप लाइन बिछाने का काम अभी भी शेष है। इस कारण यह पाइप लाइन अभी नगर पालिका के हैंडओवर नहीं हो सकी है।

हैंडओवर से पहले ही पाइप लाइन फूटने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इस बार झांसी तिराहे के पास मैन रोड के नीचे पाइप लाइन फूट गई। ज्वाइंट पर लीकेज के चलते गुरुवार की दोपहर जेसीबी से खुदाई कराई गई, तब शाम तक लीकेज ठीक कराया ज सका। लीकेज की वजह से स्टील टेंक टंकी की सप्लाई पर असर पड़ा।

एस्टीमेट 19.70 करोड़ का, पाइप लाइन बढ़कर 242 किमी

  • शिवपुरी शहर में डिस्ट्रीब्यूशन पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू होने के बाद रिवाइज एस्टीमेट बनाया गया। 242 किमी पाइप लाइन की वजह से प्रोजेक्ट की लागत बढ़कर 19.70 करोड़ पहुंच गई है। 7-8 किमी बाकी पाइप लाइन बिछाकर मई महीने के आखिरी तक पाइप लाइन को हैंडओवर करने की बात कही जा रही है।
  • सप्लाई से यह क्षेत्र जुड़े- राघवेंद्र नगर, तुलसीनगर, खेड़ापति कॉलोनी, आदर्श नगर कॉलोनी, सावरकर कॉलोनी, नीगर चौराहा, छोटा लुहारपुरा आदि क्षेत्र स्टील टैंक से जुड़े हैं। डिस्ट्रीब्यूशन पाइप लाइन लीकेज होने से सप्लाई कभी भी प्रभावित हो जाती है।

संधारण व संचालन की जिम्मेदारी ठेकेदार की

संधारण और संचालन की जिम्मेदारी अभी ठेकेदार की है। यदि डिस्ट्रीब्यूशन लाइन बार-बार फूट रही है तो हम जांच कराकर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
-शैलेश अवस्थी, सीएमओ, नगर पालिका शिवपुरी

सीधे पानी छोड़ने से हो रहे लाइन में लीकेज
242 किमी में से 7-8 किमी डिस्ट्रीब्यूशन पाइप लाइन का काम शेष रह गया है। मई 2022 तक हैंडओवर कर देंगे। अभी नगर पालिका अपने हिसाब से पानी की सप्लाई दे रही है। हैंडओवर के बाद हम पांच साल तक मेंटेनेंस करेंगे। नपा के कर्मचारी सीधे पानी छोड़ देते हैं जिससे लाइन में लीकेज हो रहे हैं। हम कई बार समझा चुके हैं।
- राकेश गिरी, प्रोजेक्ट इंचार्ज, जेएम बगासिया अहमदाबाद

इधर, मुख्य सप्लाई लाइन के वॉल्व पर पत्थर रखकर पानी भर रहे, हादसे का डर
सतनवाड़ा से शहर के लिए मुख्य पाइप लाइन का कठमई बस्ती के पास वॉल्व लगा है। प्रेशर के लिए लगे वॉल्व से पानी निकलता रहता है। कठमई बस्ती के लोग वॉल्व पर पत्थर रखकर पानी भर रहे हैं। बच्चे भी यहां नहाते रहते हैं। पत्थर रखने से वॉल्व फट सकता है जिससे हादसे का डर है। बस्ती में नल कनेक्शन नहीं दिए गए हैं, इस कारण लोग वॉल्व से पानी भर रहे हैं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ