(इन दिनों लोग गर्मी और लाइट दोनों की मार झेल रहा)
बिर्रा-बढ़ती तेज गर्मी और तपती धूप से लोग हलाकान हो रहे है और वही दूसरी ओर लाइन की कटौती से दोहरा मार झेलने को मजबूर हो जा रहे है। गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की आंख मिचौली बढ़ती जा रही है। बिजली के झटके लोगों को परेशान करने लगे है। पिछले एक सप्ताह से गर्मी के साथ बढ़ रहे बिजली संकट को लेकर लोगों में आक्रोश है।गर्मी में दिन ही नहीं, बल्कि रात में भी बिजली कट लगने लगे है। इसी के साथ लो वोल्टेज एवं बिजली गुल होने की शिकायतें बढ़ रही है। पिछले पांच-छह दिनों से बिजली की कटौती हो रही है। बिजली कब आए और कब चली जाए कुछ नहीं कहा जा सकता। गर्मी में बिजली की आंख मिचौली से रोजेदार भी परेशान हो रहे है। लोगों का कहना है कि दस दिन पहले तक बिजली की आपूर्ति की स्थिति ठीक थी, लेकिन अब धीरे-धीरे बिजली संकट बढ़ता जा रहा है। लो वोल्टेज के कारण पंखे, कूलर और एसी ठीक से नहीं चल पा रहे।बिजली लोड भी लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे भी बिजली की आंख मिचौली बढ़ रही है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि बिजली लोड बढने के साथ ही फाल्ट भी हो रहे है। इधर, मेंटीनेंस का कार्य कराया जा रहा है। इसका भी असर बिजली आपूर्ति पर पड़ रहा है।
.jpeg)
0 टिप्पणियाँ