दिनारा थाना पुलिस ने हाथ भट्टी 5 लीटर अवैध शराब के साथ एक महिला को दबोच लिया है। पकड़ी गई महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया है कि गश्त के दौरान छितीपुर बसस्टेंड पहुंचे। जहां मुखबिर से सूचना मिली कि एक महिला कुर्रोल रोड पुलिया के पास छितीपुर पर एक प्लास्टिक की कट्टी में अवैध रुप से हाथ भट्टी की कच्ची शराबे विक्रय कर रही है।
उस सूचना की तस्दीक के लिए पुलिस मौके पर पहुंची तो यहां एक महिला सफेद रंग की कट्टी में 5 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब कीमती 500 रुपए के साथ दबोच ली है। महिला से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम मंजा (34) पत्नी संतोष कंजर निवासी ग्राम छितीपुर थाना दिनारा का होना बताया। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

0 टिप्पणियाँ